कानपुर में मासूम से रेप करने वाले का एनकाउंटर: पैर में लगी गोली, CCTV में दिखा था, बच्ची को होश आया

Spread the love

कानपुर में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार तड़के एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में आरोपी के पैर में दो गोली लगी है. आरोपी कल्लू उर्फ शिवम 24 घंटे से फरार चल रहा था. इधर बच्ची को 15 घंटे बाद होश आ गया है.

पुलिस को देर रात सूचना मिली कि रामसारी रोड पर से आरोपी भीतरगांव की तरफ जा रहा है. पुलिस टीम ने आरोपी को घेर लिया. पुलिस को देखकर आरोपी ने 315 बोर के देसी तमंचे से दो फायर किए. एक गोली घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय के बगल से गुजरी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी.

घाटमपुर ACP कृष्णकांत यादव के अनुसार, आरोपी को पहले घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा.

इधर, मासूम की हालत नाजुक है। कंडीशन देखते हुए ​घाटमपुर CHC ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया। ICU में 15 घंटे बाद बच्ची को कुछ देर के लिए होश आया. डॉक्टर के मुताबिक, बच्ची के सिर की हड्‌डी क्रेक हो गई. 40 टांके लगे हैं. चेहरे पर 10 जगह चोट के निशान हैं. डॉक्टर ने कहा है कि बच्ची अभी बयान देने की कंडीशन में नहीं है.

पुलिस आरोपी कल्लू के परिवार से पूछताछ करने के लिए घर पहुंची. मां ने रोते हुए कहा- मेरा बेटा तो घर लौटा ही नहीं.

घाटमपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले ई-रिक्शा मैकेनिक ने बताया- मेरे परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. बड़ा बेटा 7 साल का और छोटी बेटी 6 साल की है. वह यूकेजी में पढ़ती है। मंगलवार शाम 5.30 बजे बेटी कुछ सामान खरीदने परचून की दुकान पर जा रही थी. करीब 15 मिनट बाद बेटी नहीं लौटी तो मेरी पत्नी बेटी को देखने के लिए घर से बाहर निकली. घर के पास स्थित दुकान पर देखा तो बेटी नहीं थी. दुकानदार ने बताया कि वो दुकान पर नहीं आई थी.

इसके बाद पत्नी मोहल्ले की ही दूसरी दुकान पर बच्ची को देखने जा रही थी. शाम करीब 6 बज रहे थे, तभी गांव का कल्लू दिखा। पत्नी ने कल्लू से बच्ची के बारे में पूछा. कल्लू के हाथ-पैर में मिट्‌टी लगी थी और वह दहशत में तेजी से हाथ-पैर धो रहा था.

उसने पहले तो साफ-साफ मना कर दिया कि उसने बच्ची को नहीं देखा है. इसके बाद पत्नी बच्ची को ढूंढ ही रही थी, तभी मेरी बेटी चीखने लगी तो कल्लू खुद ही दौड़ कर मजार के पीछे गया और बच्ची को उठाकर लाया. इसके बाद वह खुद ही उसको लेकर CHC पहुंचा था, मगर पकड़े जाने से पहले ही भाग गया.

रेप के बाद बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा था आरोपी: वारदात बाद आरोपी घाटमपुर CHC की CCTV में आरोपी दिखा. वह लहूलुहान बच्ची को गोद में लिए इधर-उधर भटकता रहा. किसी को घटना और आरोपी की भनक नहीं लगी. पुलिस को दो CCTV फुटेज मिले.

पहला- मजार से CHC की तरफ जाने वाले रास्ते का फुटेज है. इसमें कल्लू बच्ची को एक बाइक पर लेकर जाता दिखा. बच्ची उसकी गोद में है, वह बाइक पर पीछे बैठा है. बाइक को जाे व्यक्ति चला रहा था, उसको भी पुलिस ढूंढ रही है.

दूसरा- घाटमपुर CHC के अंदर का. जिसमें आरोपी कल्लू बच्ची को गोद में लिए दिख रहा है. इधर-उधर भटक रहा है.

इसमें बाइक पर कल्लू पीछे बैठा है। गोद में बच्ची है. इस बाइक को मोहल्ले का एक शख्स चला रहा है.

अब बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट… डॉक्टर ने कहा- चेहरे पर 10 जगह चोट कानपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया- बच्ची के सिर पर काफी चोट लगी है. ऐसा लग रहा है कि भारी वस्तु से तेज वॉर किया गया है. उसके सिर की हड्‌डी 4 जगहों पर टूटी थी। ब्लड भी शरीर से काफी ज्यादा बह गया है. डबल लेयर में 40 टांके लगाए गए हैं. बच्ची के चेहरे पर करीब 10 जगह पर चोट के निशान हैं. बाई आंख में सूजन है। गायनी डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने भी बच्ची को देखा है. उनके अनुसार नाजुक अंगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इसकी रिकवरी में कम से कम 10 दिन का समय अभी लगेगा.

फोरेंसिक टीम ने दरिंदगी वाली जगह से सबूत जुटाए हैं. यहां काफी ब्लड पड़ा था। पुलिस की 4 टीमें कल्लू को तलाश रही थीं DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- आरोपी की तलाश के लिए 24 जगहों पर दबिश दी गई. आरोपी मोबाइल नहीं रखता था, इस वजह से उसे ट्रेस करने में दिक्कत आई. आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया था. आरोपी के खिलाफ बच्ची से रेप, हत्या का प्रयास और पॉस्को एक्ट की धारा में घाटमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *