करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय के निधन से जुड़ी एक नई बात सामने आ रही है. उनके बिजनस कंसल्टेंट सुहेल का कहना है कि पोलो खेलते वक्त संजय मक्खी निगल गए थे. इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया. संजय कपूर इंग्लैंड में थे. 12 जून को उनको हार्ट अटैक पड़ने के बाद मौत हो गई.

मक्खी की वजह से आया अटैक? एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक संजय के बिजनस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने बताया कि संजय ने गेम के दौरान गलती से मक्खी निगल ली थी. शायद उसकी वजह से ही दिक्कत हुई होगी. इसके बाद संजय का निधन हो गया. बताया जा रहा है कि संजय को हार्ट अटैक आया था. सुहेल ने ट्वीट गुरुवार को किया था, ‘संजय कपूर के गुजर जाने का गहरा दुख है. आज सुबह उनका इंग्लैंड में निधन हो गया. यह गहरा नुकसान है और उनके परिवार और साथ काम करने वालों के लिए मेरी गहरी संवेदना है.’
संजय के ट्वीट हैं वायरल निधन के कुछ वक्त पहले संजय ने अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे पर ट्विटर पर दुख जताया था. वो उनका आखिरी ट्वीट था. संजय ने तीन दिन पहले भी जिंदगी की अनिश्चितता से जुड़ा ट्वीट किया था. संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी. साल 2016 में दोनों ने तलाक लिया। संजय ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है.
















Leave a Reply