कानपुर के बिल्हौर में शिवराजपुर के केवना गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई. गंगा तट पर स्नान के दौरान दो किशोरियां नदी में डूब गईं. ग्रामीणों ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरी की मौत हो गई.
सहेलियो संग गंगा स्नान को गई थी किरन: घटना शुक्रवार सुबह की है। शिवराजपुर थाना क्षेत्र के केवना गांव निवासी अशोक कुमार की 14 वर्षीय बेटी किरन अपनी सहेलियों के साथ गंगा तट पर स्नान करने गई थी. वहां पहले से कई बच्चे स्नान कर रहे थे. स्नान के दौरान किरण और उनकी सहेली शिवचरण की पुत्री नैनसी गहरे पानी में चली गईं.

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एक को बचाया दोनों को डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया. आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने नैनसी को बचा लिया. किरण तब तक नदी में डूब चुकी थी. सूचना पर थाना प्रभारी अमान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों में मची चीख पुकार गोताखोरों ने कुछ देर बाद किरण को नदी से निकाला. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. .
















Leave a Reply