भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक की चपेट में आने से कानपुर के चमनगंज व सीसामऊ थानाक्षेत्र में दो बुजुर्गों की मौत हो गई. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया है.
मूलरूप से रायबरेली, लालगंज बैसवारा निवासी कालीदीन (70) सीसामऊ थानाक्षेत्र के जेके जूट मिल के पास बीते 30 सालों से किराए के मकान में रहते थे. परिवार में पत्नी व दो बेटे राकेश और सुमेर हैं। भतीजे अनिल ने बताया कि पत्नी व बच्चे गांव में ही रहते थे. वहीं कालीदीन कानपुर में रह कर मोची का काम करते थे. कल शाम को वह होटल खाना लेने जा रहे थे. सड़क पार करने के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
दूसरी घटना चमनगंज थानाक्षेत्र में हुई. चमनगंज कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से रायबरेली, गुरुबख्श गंज निवासी बुद्धी लाल (63) चमनगंज में किराए के मकान में रहते थे. शुक्रवार देर शाम बुद्धी लाल का शव अजमेरी चौराहे के पास पड़ा मिला. पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम भिजवाया.
















Leave a Reply