प्रेमिका साथ चलने को राजी न हुई तो किया बांके से हमला, फिर खुद गोली को गोली मार ली

Spread the love

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के एक वार्ड स्थित ननिहाल में रह रही नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने शनिवार सुबह जमकर हंगामा किया. वह उसे साथ लेकर जाने की जिद करता रहा. प्रेमिका के साथ न चलने पर प्रेमी ने आत्महत्या करने की धमकी दी. इस पर प्रेमिका के पिता ने पुलिस बुलवा ली. पुलिस को आता देख प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन पर बांका से प्रहार कर दिया. इसके बाद तमंचा से कनपटी में सटाकर खुद को गोली मार ली. इससे उसकी जान चली गई.

एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपने परिजन के साथ रनियां के एक वार्ड निवासी नाना के घर पर आठ माह से रह रही है. शनिवार सुबह 9:10 बजे के करीब उससे मिलने के लिए कन्नौज के गुरहायगंज थाना के भवानीपुर निवासी कुंदन गोस्वामी (25) पुत्र मनीराम वहां पहुंच गया।. वह घर के बाहर पड़ी कुर्सी पर बैठकर हंगामा करने लगा. इस पर प्रेमिका के पिता ने 112 पर फोन कर पुलिस को बताया कि कुंदन बेटी को ले जाने की जिद कर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है.

मौके पर पुलिस को आता देख कुंदन ने पास खड़ी प्रेमिका की गर्दन पर बांका से हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. मौके पर मौजूद परिवार के लोग ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने घटना स्थल से 10 कदम की दूरी पर तमंचा से अपने सिर के बायीं ओर गोली मार ली. घटना की जानकारी पर एसपी अरविंद मिश्र, सीओ सदर संजय वर्मा, रनियां थानाध्यक्ष संजय गुप्ता, शिवली थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी पुलिस बल के साथ जा पहुंचे. पुलिस को प्रेमी का शव नाली में पड़ा मिला. पुलिस ने मौके से तमंचा, बांका व मृतक के लोअर की जेब से दो कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने घायल प्रेमिका को सीएचसी अकबरपुर में भर्ती करवाया. वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है.

एसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि गुरसहायगंज कन्नौज से आए युवक का लड़की से पुराना परिचय था. प्राथमिक तौर पर पता चला कि उसके लड़की से संबंध भी रहे हैं. उसने आकर अपने आप को मारने की धमकी दी थी. इस पर लड़की के पिता ने डायल 112 को सूचना दी. सूचना पर मोबाइल टीम को आता देख उसने लड़की के गले पर वार किया और अपने कनपटी में गोली मार ली. मौके से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *