कानपुर में रईसजादे ने नशे में कार से 6 लोगों को रौंदा: रिम पर दौड़ाई कार, पुलिस ने 4KM पीछा कर दबोचा

Spread the love

कानपुर में शनिवार देर रात 2 बजे रईसजादे ने कार से एक के बाद एक 5 लोगों को रौंद दिया. हादसे में सभी गंभीर घायल हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उनको अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उर्सला भर्ती कर दिया.

इस दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई. दुकानदारों ने बताया कि कार चालक नशे में था, इस वजह से उसने कार से नियंत्रण खो दिया था. पुलिस उसका करीब 4KM तक पीछा किया, इस दौरान उसकी कार डिवाइड से टकरा गई. आगे का एक पहिया खुल गया. तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया. ये मामला घंटाघर चौराहे का है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

ACP कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया-शनिवार देर रात 1 बजे के बाद तेज रफ्तार कार परेड चौराहे की ओर से मूल-गंज की तरफ आ रही थी. कार चालक ने मूलगंज चौराहा के पास तीन लोगों को टक्कर मार दी जिसके बाद भागने के दौरान कार चालक ने रास्ते में दो ई-रिक्शा में भी टक्कर मारी.

एक के बाद एक को उड़ाता चला गया. भागने के चक्कर में जो भी सामने आया उसे उड़ा दिया. घंटाघर चौराहा पहुंचने पर कार ने वहां 5 लोगों को टक्कर मारी जिससे उसकी कार का ड्राइवर वाली सीट का बायीं तरफ का टायर निकल गया.

आरोपी चालक, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

रिम ही चलाने लगा कार: बावजूद इसके चालक रिम पर ही घंटाघर से सुतरखाना, हरबंश मोहाल से कार लेकर माल रोड की ओर भागने लगा जिस पर घंटाघर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोग उसका पीछा करने लगे. भागने के प्रयास में नरौना चौराहा पर कार डिवाइडर से टकरा गई. इससे कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया.

हादसे में घायल युवक, जिसका इलाज जारी है.

हरबंश मोहाल थाना प्रभारी ने बताया कि पांच लोग घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए उर्सला अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल कार मालिक और चालक के बारे में जानकारी की जा रही है. कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *