हमीरपुर में मुस्करा थाना क्षेत्र के पहाड़ी भिटारी गांव में पबजी गेम खेलने से मना करने पर कक्षा 6 के छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी जिसके चलते उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था लेकिन उसकी मेडिकल कॉलेज पहुँचने से पहले ही मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के छात्र 13 वर्षीय नैतिक को पब जी खेलने का बड़ा शौक था और उसका यह शौक अब लत में बदल गया था जिसको लेकर घरवाले अक्सर डांटते-फटकारते थे. बीती रात भी ऐसा ही कुछ हुआ जिसके बाद नैतिक ने सल्फास की गोलियां खा ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी और यहां के डॉक्टरों ने इलाज से मना कर दिया जिसके बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन उसकी मौत मेडिकल कॉलेज पहुँचने से पहले ही हो गयी.
















Leave a Reply