कानपुर के घाटमपुर में कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दो चाट के दुकानदारों में ग्राहक को बुलाने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनो में जमकर लाठी गुम्मे चले. मौके पर पहुंची पुलिस दोनो दुकानदारों को चौकी लेकर चली गयी.
आपको बता दें कि पूरा मामला घाटमपुर कस्बे के कुष्मांडा देवी मंदिर का है जहां पर ग्राहक को बुलाने को लेकर दो दुकानदारों में जमकर मारपीट हुई. साथ ही लाठी डंडे व गुम्मे भी चले. इससे मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनो दुकानदारों को चौकी लेकर आ गयी. बताया गया कि इससे पहले भी इसी बात को लेकर कई बार विवाद हो चुका है.
















Leave a Reply