कानपुर का सूखा हुआ दूर, झमाझम बारिश: बिजली गिरने से एक की मौत; 30 मिमी से ज्यादा बारिश

Spread the love

गुरुवार सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का क्रम जारी रहा. दिनभर गर्मी के बाद दोपहर को उमस रही और फिर बादल छा गए. शाम 5.30 बजे झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार अभी तक 7.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

फिलहाल एक दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं, घाटमपुर के बारिश के दौरान कुरसेड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत। घने बादलों व हल्की धूप से जहां तपिश कम हुई वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। गौरतलब है कि हीट इंडेक्स 58 पहुंच गया था, जो रेड जोन में आता है।

एक हफ्ते से बादलों की आवाजाही: पिछले एक सप्ताह से लगातार बादलों की घेराबंदी चल रही है। इसके बावजूद प्रदेश के कई जिलों में तो बारिश हुई लेकिन कानपुर में सूखा रहा था। मानसून सीजन (01 जून से अब तक) में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 64 फीसदी और पूर्वी में सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई है। अब तक जून माह में प्रदेश में अपेक्षा के अनुरूप बारिश नहीं हुई है।

दिन में उमस से लोग बेहाल रहे। हीट इंडेक्स अब भी रेड जोन में बना हुआ है।

बादलों ने गिराया तापमान: प्रदेश में बारिश से तापमानों में भी गिरावट दर्ज की गई। कानपुर में दिन का पारा 38.9 से गिरकर 36.5 डिग्री सेल्सियस आ गया। रात का पारा भी 28 से 26 डिग्री पर आ गया। इस बीच मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुमान था कि यह प्रदेश में 72 घंटों में प्रवेश करेगा लेकिन इससे पहले ही मध्य प्रदेश से आगे बढ़ते हुए यूपी में प्रवेश कर गया।

यूपी में मानसून की हुई एंट्री: मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार के कुछ हिस्सों में दाखिल हो चुका है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि फिलहाल झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय है। 20 जून से यह सिस्टम आगे बढ़कर उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश की ओर जाएगा, जिससे 20 जून से 24 जून के बीच अच्छी बारिश की संभावना है।

लोग अपने आपको पूरी तरह ढककर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

30 मिमी से ज्यादा बारिश: मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, कानपुर में 19 से लेकर 22 जून तक अच्छी बारिश की उम्मीद है। तीन दिन में 30 मिमी से अधिक वर्षा होने की संभावना है। फिलहाल 22 जून के बाद भी बारिश के रुकने का सिलसिला नहीं थमेगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान 30-35 डिग्री के बीच रहेंगे। उमस से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। जून माह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। अब तक की कमी इस स्पेल से पूरी हो जाएगी। अभी पूर्वी में 10 और पश्चिमी में 64 फीसदी की कमी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *