हमीरपुर जनपद के निकासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज उसे समय सनसनी फैल गई जब बीमारी से ग्रसित एक युवक ने गोली से मार कर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवक का दिल्ली के एम्स में अब तक इलाज चल रहा था लेकिन वह अपनी जिंदगी और इलाज दोनों से थक चुका था. अवसाद में जाकर उसने यह बड़ा कदम उठा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
परिवार के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का दिल्ली के एम्स में एक लंबे समय से इलाज रहा था और उसके इलाज में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा था, इसको लेकर घर के लोग भी परेशान थे और सम्भवत: युवक को भी इस बात का एहसास हो गया था अब वह ठीक होने वाला नहीं है ऐसी स्थिति में उसने अंततः उसने यह बड़ा कदम उठाते हुए घर पर ही अपने सोने के कमरे में पिस्तौल से गोली मारकर मौत से नाता जोड़ लिया और हर तरफ बेबसी और लाचारी पूरा परिवार रो रहा था किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि इस बीमारी का ऐसा अंत होगा.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थालियी निरीक्षण किया और सबूत एकत्रित किए इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
















Leave a Reply