11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार पूरे कानपुर जगह-जगह योग का अभ्यास किया गया। ग्रीनपार्क स्टेडियम के साथ-साथ शहर के विभिन्न पार्कों में लोगों ने एक साथ मिलकर योग का अभ्यास किया। समाज सेवी संस्थानों, सरकारी विभागों, स्कूलों आदि जगहों पर इसका आयोजन किया गया.
ग्रीनपार्क में जिला प्रशासनिक द्वारा ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ थीम पर लोगों ने योग किया। इसके साथ अतिथियों का स्वागत भी औषधि के पौधे भेंट कर किया गया. योग गुरु करीब 45 मिनट तक अलग-अलग आसन कराते रहे. इसके साथ ही उन्हें आसन के फायदे भी बताए गए.
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, एमएलसी अरुण पाठक, जिला पंचायत सदस्य स्वप्निल वरुण, समेत जिले के समस्त अधिकारी एक साथ योग किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना.

कानपुर के डीएम ने भी किया योग.
पूरे जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। सेल्फी प्वाइंट बनाए गए लोगों के मनोरंजन के लिए स्टेडियम में सेल्फी प्वाइंट बनाए गए, जिसमें लोगों ने सेल्फी ली और लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया. जिला प्रशासन की ओर से क्यूआर कोड भी लगाए गए थे, जिसके माध्यम से लोगों ने स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन कराया. अब इनको जिला प्रशासन की ओर से सार्टिफिकेट भी दिया जाएगा.
विधानसभा अध्यक्ष मुख्य अतिथि: इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रहे जिन्होंने योग किया. वहीं, उनके साथ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम सिटी राजेश कुमार, मंडलायुक्त के विजेयेंद्र पांडियन, सीएमओ डॉ. उदय नाथ समेत सभी विभाग के अधिकारी शामिल हुए.

ग्रीनपार्क स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
शिक्षण संस्थान और प्राइवेट ऑफिसों के लोग भी होंगे शामिल: योगा अभ्यास में शहर भर के शिक्षण संस्थान, प्राइवेट और सरकारी ऑफिसों के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. लोगों की इंट्री 10 A, 10 B, 10 C, 2A, 7A गेट से दी गई जिससे अव्यवस्था से बचा जा सके.
योग गुरु ने गिनाए फायदे आर्ट ऑफ लिविंग के योग गुरू राहुल यदुवंशी, विभा त्रिपाठी, सुप्रिया विद्यार्थी, शुकुल श्रीवास्तव, पुनील अवस्थी ने सभी लोगों को योग कराए. ताड़आसन, सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, सेतुबंध आसन, वृक्षासन का अभ्यास कराया गया. लगभग 45 मिनट तक सभी ने एक एक कर योग करे और उसके फायदों के बारे में भी जाना गया.
















Leave a Reply