फैंस के बीच पॉपुलर ‘तेरे नाम’ वाला हेयरस्टाइल, कहां से आया आइडिया? सलमान ने किया खुलासा

Spread the love

कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन काफी चर्चा में है. इस नए सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचेंगे. इस वजह से यह एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है. मजेदार बातचीत के दौरान सलमान खान ने खुलासा करते हुए कपिल को बताया कि उनकी फिल्म ‘तेरे नाम’ का लुक असल में किससे प्रेरित था.

सलमान खान का ‘तेरे नाम’ वाला लुक युवा लड़कों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. सलमान खान ने बताया कि उनका हेयरस्टाइल देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरित था. सलमान खान ने कहा, ‘ये जो तेरे नाम का लुक है, वो असल में डॉ. अब्दुल कलाम साहब से प्रेरित था. उस वक्त राहुल रॉय का भी ऐसा ही हेयरस्टाइल था. मुझे लगता था कि छोटे शहर के हीरो हमेशा लंबे बाल रखते हैं. पुराने जमाने के हीरो भी लंबे बाल रखते थे, मेरा यह लुक वहां से आया था.’

साल 2003 में रिलीज हुई थी ‘तेरे नाम’

सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी ‘तेरे नाम’ साल 1999 की विक्रम की फिल्म ‘सेतु’ की रीमेक है. साल 2003 में रिलीज हुई तेरे नाम से भूमिका चावला ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसरत साबित हुई लेकिन सलमान खान ने अपनी दमदार एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों को जीत लिया था.

आमिर खान की गर्लफ्रेंड को लेकर की बात

एपिसोड के दौरान सलमान ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि आमिर खान की गौरी स्प्रैट के साथ नए रिश्ते की वजह क्या है. शो के निर्माताओं ने हाल ही में एक छोटा वीडियो रिलीज किया है, जिसमें कपिल, सलमान से कहते हैं, ‘आमिर भाई ने अभी-अभी अपनी गर्लफ्रेंड को फैंस से मिलवाया. वह रुक नहीं रहे हैं और आप तो अभी शुरू भी नहीं हुए.

सलमान ने खींची आमिर खान की टांग

इस पर हंसते हुए सलमान जवाब देते हैं, ‘आमिर तो कुछ अलग ही हैं. वो परफेक्शनिस्ट हैं, जब तक शादी को भी परफेक्ट नहीं बना लेते. इतना कहने पर ही सभी हंसने लगते हैं. वीडियो के आखिर में सलमान और कपिल एक साथ सुपरहिट फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का हिट गाना ‘ओ ओ जाने जाना’ गाते हुए नजर आते हैं. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ का पहला एपिसोड 21 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ. इस शो का नया एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे प्रसारित होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *