कानपुर के ग्वालटोली में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मारकर भाग निकली. हादसे में ई रिक्शा चालक और तीन सवारियां घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उर्सला अस्पताल में भेजा जहां उपचार के दौरान ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई. पीड़ित परिवार ने आरोपित कार सवार के खिलाफ तहरीर दी है.
खलासी लाइन निवासी 50 वर्षीय संजय कुमार सोनकर ई-रिक्शा चालक थे. परिवार में पत्नी संतोषी देवी, बेटा आयुष और तीन बेटियां हैं। बेटे आयुष ने बताया कि पिता रविवार सुबह ई-रिक्शे में तीन सवारियां बिठाकर जा रहे थे. रास्ते में एफएम कॉलोनी गेट के पास पीछे से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा पलट गया. ई-रिक्शा चालक समेत उसमें सवाल चार लोग घायल हो गए.
हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपित कार चालक मौके से भाग निकला. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए उर्सला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने ई-रिक्शा चालक संजय कुमार को मृत घोषित कर दिया. ग्वालटोली थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है. CCTV फुटेज की मदद से आरोपित कार चालक की तलाश की जा रही है.
















Leave a Reply