कानपुर के सजेती में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी के सिर पर पाटा से वार कर हत्या कर दी, जिस दौरान पत्नी की मौके पर मौत हो गई वही घर में नाती के आने के दौरान आरोपी मासूम का गला दबाकर धमकाते हुए फरार हो गया. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांचकर आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई हैं.
सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया गांव में हीरालाल कोरी का देर रात अपनी पत्नी शिवकांती से किसी बात को लेकर कहासुनी में विवाद हो गया था. इस दौरान हीरालाल ने घर में रखा पाटा उठाकर अपनी पत्नी के सिर पर मार दिया जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई. पत्नी की मौत के बाद हीरालाल मौके से भाग निकला.
नातिन ने दादी को जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा तो इस घटना की जानकारी आस पास के लोगों को दी. जिस दौरान पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।जहां सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, फॉरेंसिक टीम को बुलाया है. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. पति की तलाश जारी है.
















Leave a Reply