हमीरपुर में JK सीमेंट फैक्ट्री में आधा दर्जन दबंगों का उत्पात, गेट तोड़कर ट्रक उड़ा ले गये

Spread the love

हमीरपुर में थाना सुमेरपुर के अंतर्गत JK सीमेंट फैक्ट्री में आधा दर्जन असलहा धारियों जमकर उत्पात मचाया , फैक्ट्री गेट में तैनात सुरक्षा कर्मियों की कनपटी पर असलहा रखकर ट्रक को मेन गेट तोड़ते हुए जबरन लेकर फरार हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार ऐसा दुस्साहस और दबंगई दिखाने वाला जिले के एक पुलिस अफसर का रिश्तेदार बताया जा रहा है. इन दबंगों ने jk सीमेंट फैक्ट्री के गेट में तैनात सुरक्षा कर्मियों के कनपटी में असलहा रखकर ट्रक को बाहर निकाला. Jk सीमेंट फैक्ट्री के कर्मियों द्वारा ट्रक के नंबर प्लेट सहित दस्तावेजों का फर्जी होने के चलते ट्रक को पार्किंग में कराया था पार्क. दबंगों बदमाशों के द्वारा असलहे लगाकर ट्रक ले जाने की घटना से jk सीमेंट फैक्ट्री के कर्मचारी दहशत में है.

Jk सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधक द्वारा थाना सुमेरपुर में तहरीर दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *