कानपुर के घाटमपुर में ड्यूटी से वापस घर लौट रहे रेलवे संविदा कर्मी को मारी गोली, हालत नाजुक

Spread the love

शुभम साहू, घाटमपुर।
कानपुर में घाटमपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर रात में ड्यूटी से वापस लौट रहे रेलवे संविदा कर्मी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर लहू लुहान कर दिया जिससे उनकी हालत नाजुक है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बदमाश पहले से चाय की दुकान पर घात लगाए बैठे थे और जैसे ही रेलवे संविदा कर्मी कृष्णा शर्मा वहां से गुजरे तो हमलावरों ने उनकी गर्दन पर गोली मार दी जिससे खून से लथपथ वहीं गिर पड़े. कृष्णा शर्मा घाटमपुर रेलवे स्टेशन में रेलवे टिकट क्लर्क पद पर संविदा कर्मी है. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कृष्णा शर्मा को उपचार हेतु पहले CHC ले गए लेकिन हालत खराब होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *