कानपुर के बिठूर में गंगापुल के पास बाइक फिसलने से दो सवार गिरे, एक की मौत; दूसरा घायल

Spread the love

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगापुल के पास आज सवेरे दो युवक बाइक से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए जिसमें एक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दूसरे की भी हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई जिससे यह दोनों सड़क पर गिर गए और बुरी तरह जख्मी हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दोनों युवक तेज रफ्तार की बाइक से जा रहे थे कि अचानक बाइक स्लिप कर गई और दोनों गिर गए. राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे की भी हालत गंभीर बताई जा रही है. खबर लिखे जाने तक इन दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी और ना हीं यह पता चल पाया था कि यह लोग कहां से कहां को जा रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *