अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संगठन के 75 वर्ष पूरे होने पर कानपुर के घाटमपुर में जलती हुई मशाल लेकर यात्रा निकली जो नगर पालिका परिषद से शुरू होकर मुख्य चौराहों से गुजरी जिसमें अपने कार्यकर्ताओं के साथ साथ युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. जलती मशाल लेकर निकले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला।
संगठन के ब्लॉक संयोजक ने बताया कि यह संगठन छात्रवादी संगठन के साथ साथ राष्ट्रवादी संगठन भी है यह संगठन छात्रों के लिए काम करता ही है और समय समय पर राष्ट्र हित में भी काम करता है। मशाल यात्रा को नगर पालिका परिषद से शुरू करके मुख्य चौराहे पर समापन किया गया.
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महेश दीक्षित ब्लॉक संयोजक के साथ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















Leave a Reply