सीतापुर में बेकाबू ट्रक ने कार को 1 KM घसीटा, 2 कारोबारी दोस्तों की दर्दनाक मौत

Spread the love

सीतापुर में भीषण सड़क हादसे में दो कारोबारियों की मौत हो गई. तीन लोग घायल हैं. ट्रक कार को करीब 1 किमी तक घसीटते हुए ले गया. सड़क पर चल रहे दूसरे कार चालकों और राहगीरों ने ट्रक ड्राइवर को रोकने का बहुत प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर नहीं रुका.

जब कार का अगला हिस्सा ट्रक के पहियों में फंस गया और ट्रक जाम हो गया तब ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागने लगा. लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. हादसा गुरुवार शाम का है। इसका वीडियो आज सुबह सामने आया है. घटना कोतवाली इलाके के NH-30 की है.

वीडियो में दिख रहा है कि हाईवे पर ट्रक वैगनआर कार को घसीटते हुए ले जा रहा है. कार ट्रक के अगले हिस्से में फंसी है. हाईवे पर चल रहे कुछ वाहन चालक ट्रक को रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ड्राइवर ट्रक नहीं रोक रहा है.

लगभग एक किमी बाद का कार ट्रक के आगे के पहिए में फंस जाती है. फिर ट्रक आगे नहीं बढ़ पाता है. इसके बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भागने लगता है. राहगीर उसे दौड़ाकर पकड़ लेते हैं.

कार ट्रक के आगे फंसी दिख रही है. इसमें फंसे लोग भी अंदर बैठ है.

महोली कस्बे के विकास नगर निवासी अध्यापक सुनील मिश्रा अपने साथी अवस्थी टोला निवासी संजीव गुप्ता, राम अवतार सिंह, विपुल मिश्रा के साथ महोली बायपास पर जमीन देखने जा रहे थे. अढ़ौरी मोड़ के पास सीतापुर से शाहजहांपुर जा रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी.

एक किलोमीटर तक घसीटता रहा कार: टक्कर के बाद कार ट्रक में फंस गई. ट्रक चालक कार को घसीटते हुए एक किलोमीटर दूर बड़ागांव ओवरब्रिज तक ले गया. इस दौरान ट्रक ने साइकिल सवार सरोज (42) को भी टक्कर मार दी। रास्ते से गुजर रहे थार सवारों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका.

ट्रक चालक हिरासत में: जब कार क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के पहिए में फंस गई और ट्रक आगे नहीं बढ़ सका, तब ड्राइवर उतर कर भागने लगा. भीड़ ने ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने कार व साइकिल सवार घायलों को महोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *