आम पर योगी नाम देखकर मुस्कुराए सीएम, हाथ में लेकर फोटो भी खिंचवायी

Spread the love

लखनऊ में सीएम योगी ने 3 दिवसीय आम महोत्सव की शुरुआत की. सीएम ने किसानों से एक-एक करके आमों की खासियत जानी. हाथ में लेकर आमों को उछाला, फिर उनका वजन जाना. इसी बीच सीएम ने एक आम उठाया जिस पर ‘योगी आम’ लिखा था. यह देखकर सीएम मुस्कुराने लगे. आम को हाथ में लेकर फोटो भी खिचवायी.

इसके बाद सीएम योगी ने प्रगतिशील आम उत्पादकों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की चुटकी ली. कहा- दिनेश सिंह ने सबसे पहले रायबरेली के किसान को सम्मानित कराया. पता नहीं, रायबरेली में बाग है भी कि नहीं. सीएम थोड़ी देर में प्रदेश में उत्पादित आमों को लंदन, दुबई जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिए रवाना करेंगे. इससे पहले सीएम ने आम स्मारिका का विमोचन किया. अवध शिल्पग्राम में यूपी समेत कई राज्यों के किसानों ने आम की प्रदर्शनी लगाई है. 800 किस्मों के विशेष आम पेश किए गए हैं. इस दौरान आम खाने की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *