यूपी में महिलाओं को प्रापर्टी खरीद पर स्टांप में छूट, योगी कैबिनेट ने 37 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

Spread the love

यूपी की योगी सरकार ने महिलाओं के नाम जमीन खरीदने पर बड़ी छूट देने का फैसला किया है. स्टांप विभाग के प्रस्ताव पर योगी कैबिनेट ने मंगलवार को मुहर लगा दी. अब महिलाओं के नाम एक करोड़ रुपए तक की प्रापर्टी लेने पर स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत की छूट मिलेगी. पहले दस लाख रुपए तक की प्रापर्टी तक यह छूट मिलती थी. लखनऊ के लोकभवन में योगी आदित्यनाथ अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 38 प्रस्ताव रखे गए थे. इसमें से 37 प्रस्ताव मंजूर हुए हैं.

किसी भी प्रापर्टी की रजिस्ट्री पर सात प्रतिशत स्टांप शुल्क लगता है. महिलाओं के नाम दस लाख रुपए तक की प्रापर्टी लेने पर एक प्रतिशत की छूट मिलती थी. महिलाओं को केवल छह प्रतिशत स्टांप शुल्क देना होता था. अब एक करोड़ तक की प्रापर्टी पर महिलाओं को छह प्रतिशत स्टांप शुल्क देना होगा. ऐसे में महिलाओं को अब एक लाख रुपए तक की बचत हो जाएगी. पहले यह बचत केवल दस हजार रुपए तक ही होती थी. स्टांप ड्यूटी में छूट की सुविधा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रापर्टी की खरीद पर मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *