भारत ने एशिया कप का धमाकेदार आगाज किया है. यूएई के खिलाफ पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने सिर्फ 27 गेंदों में ही जीत दर्ज कर ली. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत को मिली इस जीत का क्रेडिट गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने सूर्यकुमार यादव के पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही साबित करते हुए यूएई को सिर्फ 57 रनों पर ही ढेर कर दिया रन चेज करते हुए अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव का तूफानी अंदाज देखने को मिले, जिससे भारत ने 4.3 ओवर में ही एक विकेट खोकर 60 रन बना दिए और मुकाबला नाम किया. भारत ने 9 विकेट से इस मैच को जीतकर पाकिस्तान को ट्रेलर दिखा दिया है, जिससे उनका अगला मुकाबला होना है.
IND vs UAE: अभिषेक-गिल के तूफान से टीम इंडिया ने 27 गेंदों में ही जीत लिया मैच
















Leave a Reply