फतेहपुर में PM मोदी के जन्मदिन पर निकाली स्वच्छता रैली, चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन

Spread the love

रिजवान उददीन, फतेहपुर।
जनपद फतेहपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ से संबंधित सेवा पर्व की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत हमने स्वच्छता रैली को रवाना किया है. साथ ही प्रधानमंत्री के जीवन पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया है. प्रधानमंत्री जी ने हर वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया है.

प्रभारी मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वच्छता के सपने को साकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता की जो अलख जगाई है वह आज जन-जन के जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है निश्चित तौर पर विकसित भारत की संकल्पना के लिए स्वच्छता महत्वपूर्ण है जिसके लिए प्रत्येक भारतवासी को इस स्वच्छोउत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *