अब EVM में लगेगी उम्मीदवारों की रंगीन फोटो, बिहार चुनाव से होगी EC की नई शुरुआत

Spread the love

बीते दिन विपक्ष ने चुनाव आयोग पर कई तरह के आरोप लगाए थे. आगामी बिहार विधानसभा से पहले चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइन जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक EVM में अब चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की रंगीन फोटो लगेगी, इसके अलावा सीरियल नंबर भी प्रमुखता के साथ दिखाया जाएगा और इसकी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव में होगी.

चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के बैलेट पर उम्मीदवारों की फोटो रंगीन छापी जाएंगी. पहले ये प्रयोग बिहार में किया जा रहा है, इसके बाद अन्य राज्यों में इसे बाद में लागू किया जाएगा.

नए बदलाव के तहत, उम्मीदवार का चेहरा बैलेट पेपर पर तीन-चौथाई के हिस्से को घेरेगा. इससे मतदान की पहचान करने में आसानी होगी. इसके अलावा क्रम संख्या को भी अब पहले से ज्यादा प्रमुखता दी जाएगी. यह पहल चुनाव की पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है.

EVM एक ऐसी मशीन है जिससे चुनाव में वोट डाले जाते हैं. इसमें मतदाता को एक बटन दबाकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देना होता है, और ये वोट सीधे मशीन में रिकॉर्ड हो जाता है. साल 2004 के लोकसभा चुनाव में पहली बार पूरे भारत में सभी सीटों पर EVM का प्रयोग हुआ. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *