मिथुन मन्हास बने BCCI के नए अध्यक्ष, आरपी सिंह-प्रज्ञान ओझा को भी नई जिम्मेदारियां

Spread the love

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए पदाधिकारियों के नाम तय हो गए हैं. रोजर बिन्नी के बाद अब दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास बोर्ड के नए अध्यक्ष होंगे. वे इस पद पर पहुंचने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं. उनसे पहले सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी अध्यक्ष रह चुके हैं.

अनुभवी प्रशासकों और बोर्ड सदस्यों की एक अनौपचारिक बैठक में इन नामों पर सहमति बनी. जम्मू क्रिकेट संघ से आने वाले मन्हास को अध्यक्ष बनाने के साथ ही यह भी तय किया गया कि राजीव शुक्ला अपने उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. वहीं, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष बन सकते हैं. उनका केएससीए कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है.

देवजीत सैकिया सचिव बने रहेंगे, जबकि प्रभतेज भाटिया संयुक्त सचिव होंगे। अरुण सिंह धूमल को एक बार फिर आईपीएल चेयरमैन बनाए जाने की उम्मीद है.

इन खिलाड़ियों को जिम्मेदारी

इस बार बीसीसीआई में खिलाड़ियों को भी अहम भूमिकाएं दी गई हैं. पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को राष्ट्रीय सीनियर चयन समिति में शामिल किया गया है, जहां वे एस शरत की जगह लेंगे. वहीं, शरत को जूनियर चयन समिति का चेयरमैन बनाया जाएगा. इसके अलावा, पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह सुब्रतो बनर्जी की जगह चयन समिति में शामिल होंगे.

BCCI टीम की लिस्ट
28 सितंबर को होने वाली एजीएम में इन नामों पर औपचारिक मुहर लगेगी.

ये होंगे बीसीसीआई के नए पदाधिकारी

➤अध्यक्ष, मिथुन मन्हास
➤उपाध्यक्ष, राजीव शुक्ला
➤कोषाध्यक्ष, रघुराम भट्ट
➤सचिव: देवजीत सैकिया
➤संयुक्त सचिव: प्रभतेज भाटिया
➤आईपीएल चैयरमैन: अरुण सिंह धूमल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *