एशिया कप 2025 के सुपर-4 की जंग में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पटखनी दी. ग्रुप मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी. पाकिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 19वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद में 74 रनों की तूफानी पारी खेली. गिल फिफ्टी से चूक गए. वह 47 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई.
भारत की खराब फील्डिंग देखने को मिली और 4 आसान कैच भारतीय फील्डर्स ने टपकाए. बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन लुटाए. इस मुकाबले के लिए बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है. अर्शदीप और हर्षित राणा बाहर हुए हैं. पाक टीम में भी दो बदलाव हुए हैं. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
















Leave a Reply