पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे: योगी प्रस्तावक रहे, निर्विरोध चुना जाना तय

Spread the love

यूपी में BJP अध्यक्ष के लिए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर CM योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद थे.

उन्होंने राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में आज अपना नामांकन दाखिल किया. चूंकि, नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा दोपहर 3 बजे तक थी और इस दौरान किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया.

CM योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत 10 नेताओं ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा. अब रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे. गोयल के अलावा विनोद तावड़े भी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए शनिवार को ही दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे.

इससे पहले यूपी भाजपा के नए बॉस पर सस्पेंस के बीच मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिना नाम लिए बड़ा खुलासा कर दिया था. सिंह ने कहा था कि- नए अध्यक्ष 7 बार सांसद रहे हैं. वे अपने समाज में भी लोकप्रिय हैं. उन्होंने पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाई है. चयन होने के बाद हम नाम बताएंगे. स्वतंत्र देव का स्पष्ट इशारा पंकज चौधरी की तरफ था.

पंकज चौधरी योगी के गढ़ गोरखपुर से हैं. वह महाराजगंज से 7 बार के सांसद हैं. ओबीसी के कुर्मी बिरादरी से आते हैं.

बता दें कि यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति 15 जनवरी 2025 को होनी थी, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव तो कभी यूपी उपचुनाव और फिर बिहार चुनाव के चलते मामला लटकता चला गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *