बृजभूषण को गिफ्ट में डेढ़ करोड़ का घोड़ा मिला, कीमत सुनकर थोड़ा हैरान हुए पूर्व सांसद

Spread the love

बाहुबली बृजभूषण सिंह लग्जरी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब डेढ़ करोड़ रुपए का घोड़ा भी उनकी अस्तबल की शान बढ़ा रहा है. इसे उन्होंने खरीदा नहीं, बल्कि गिफ्ट में मिला है. गिफ्ट देने वाले सांसद बेटे करण भूषण सिंह के दोस्त हैं.

पंजाब से गोंडा में घोड़ा पहुंचते ही उसे देखने वालों की भीड़ लग गई. बृजभूषण सिंह ने खुद घोड़े का वेलकम किया और उसे दुलारा. जब उन्हें इसकी कीमत का पता चला तो ठहाका लगाते हुए कहा- यार, हम तो पागल हो जाएंगे.

पूर्व सांसद ने घोड़े की खासियत बताते हुए कहा- ”घोड़ा महज 2 साल का है। इंटरनेशनल रेस में दौड़ चुका है. एक प्रतियोगिता में 17 लाख रुपये का इनाम जीत चुका है. घोड़े का अलग से पासपोर्ट बना है, जिससे वह विदेशों में भी प्रतियोगिताओं में भाग ले सकता है.”

घोड़ा गिफ्ट करने वाले बृजभूषण सिंह के बेटे और सांसद करण भूषण सिंह के दोस्त हैं. इनके नाम तेजवीर बराड़, गुरप्रीत और दीपक हैं. तीनों पंजाब में घोड़ा रेसिंग अकादमी से जुड़े हैं.

सूत्रों के मुताबिक, 8 जनवरी को बृजभूषण सिंह का 69वां जन्मदिन है. बर्थडे गिफ्ट के तौर पर तीनों मिनी ट्रक से घोड़ा लेकर पंजाब से आए. फिलहाल, बृजभूषण सिंह ने घोड़े को अस्तबल के कर्मचारियों को सौंप दिया है.

उन्हें निर्देश दिए हैं कि घोड़े के खान-पान में कोई कमी न हो, नियमित ट्रेनिंग कराई जाए. उसकी सेहत और फिटनेस पर खास नजर रखी जाए.

गोंडा के बिसनोहरपुर में बृजभूषण सिंह की हवेली है. आवास के सामने विशाल अस्तबल बना है.

पहले से मौजूद हैं तीन महंगे मारवाड़ी घोड़े: इस गिफ्ट से पहले यहां तीन महंगे मारवाड़ी घोड़े पहले से मौजूद थे. इनमें से एक बादल, कीमत करीब 10 लाख रुपए और दूसरा बुलेट, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए है. नए घोड़े के आने के बाद अब घोड़ों की संख्या चार हो गई है. इसके अलावा बृजभूषण के पास 150 से अधिक गायें हैं, जिनमें से करीब 70 गिर नस्ल की हैं. गिर नस्ल की प्रत्येक गाय की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक आंकी जाती है.

5 एकड़ में बना सफेद बंगला, जिसमें हेलीपैड भी

➤बृजभूषण शरण सिंह का गांव बिश्नोहरपुर गोंडा जिला मुख्यालय से 32 किमी और अयोध्या बॉर्डर से 10 किमी दूर बसा है. गांव जाने के लिए 30 फीट चौड़ी शानदार रोड है. यहीं पर करीब 15 एकड़ में बनी है सफेद रंग की बृजभूषण सिंह की कोठी.

➤कोठी में जनता दरबार, गेस्ट हाउस और फैमिली कॉटेज जैसी व्यवस्थाएं हैं. तीन हिस्सों से यह कोठी बहुत ही लग्जरी फील कराती है. कोठी में एंट्री के लिए दो बड़े गेट हैं. सबसे पहले चैनल गेट जो जनता दरबार तक पहुंचाता है। इसके बाद एक और ब्लैक कलर का बड़ा सा गेट जो कोठी में एंट्री कराता है.

➤कोठी के अंदर जाने वाले गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है. कोठी के अंदर ही बड़ा सा जिम है जिसमें बृजभूषण डेली कसरत करते हैं. फैमिली कॉटेज में पहुंचने से पहले एक बड़ा सा गार्डेन है. इसी के अंदर हेलीपैड भी बना हुआ है. पूरी बिल्डिंग में वेंटिलेशन का पूरा ध्यान रखा गया है.

बृजभूषण के सांसद बेटे करण भूषण भी घुड़सवारी के शौकीन हैं. वो घुड़सवारी के रील अक्सर इंस्टा पर शेयर करते हैं. जिम के बाद अकसर घुड़सवारी करने चले जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *