रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर में थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के दावतपुर मोड़ पर डीसीएम को ओवरटेक करने में ओवरलोड डंपर ने अधिवक्ता की कार में टक्कर मार दी जिससे जन्मेजय उर्फ़ राहुल यादव एडवोकेट बाल-बाल गये लेकिन उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया
मिली जानकारी के अनुसार जन्मेजय उर्फ़ राहुल यादव एडवोकेट अपने गाँव कसरेहटा से खागा तहसील कोर्ट जा रहें थे, तभी अचानक प्रेमनगर कस्बा के दावतपुर मोड़ के पास हुसैनगंज की तरफ़ से कौशाम्बी तरफ़ जा रही डीसीएम को तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक किया जिससे सामने से आ रही अधिवक्ता की कार, सड़क की पटरी में जाने के बाद भी डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई.
















Leave a Reply