फतेहपुर के खागा में राजस्व टीम ने की विवादित भूमि की नाप जोख, मौजूद रहा भारी पुलिस फ़ोर्स

Spread the love

रिजवान उददीन, फतेहपुर।
फतेहपुर के खागा में असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में भ्रष्टाचार की जांच को लेकर कल जो बवाल व मारपीट हुई उसके मद्देनजर खागा के उपजिलाधिकारी के निर्देश पर टीम आज विवादित भूमि स्थल पर पहुंची. दो पक्षो में तनाव पूर्ण महौल रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहा.

बताते चले की मामला थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के लाला का पुरवा मजरे मोहम्मदपुर गौती गांव में काफी अरसे से दो पक्षों में विवादित भूमि को लेकर कई बार तनावपूर्ण माहौल होने के बाद उपजिलाधिकारी खागा ने चकबंदी राजस्व टीम के साथ पुलिस फोर्स बल की टीम को गठित कर नियमानुसार कार्यवाही के आदेश दिए थे, तभी बृहस्पतिवार को सुबह से ही गांव वालो व राजस्व टीम के बीच नाप जोख चली, मौके पर पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *