UP के फर्रुखाबाद में उत्सर्ग एक्सप्रेस के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया. ट्रेन फर्रुखाबाद से छपरा जा रही थी. फतेहगढ़ स्टेशन पहुंचने वाली थी. रास्ते में इलेक्ट्रिक ट्रेनों को 25000 वोल्ट की बिजली सप्लाई करने वाला ओएचई तार टूटकर रेलवे ट्रैक को छूने लगा. चिंगारी निकलने लगी और रेलवे की पटरी में गड्ढे हो गए.
पास के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने टूटे तार से चिंगारी निकलती हुई देखी. तभी उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई दी. उन्होंने तुरंत एक लाल कपड़ा लिया और फर्रुखाबाद स्टेशन की ओर से आ रही ट्रेन को दिखाया. लाल कपड़ा देखकर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी. ट्रेन करीब एक घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही. उसे करीब 1 किलोमीटर बैक करके वापस फर्रुखाबाद स्टेशन लाया गया. रेलवे यार्ड के कर्मी मौके पर पहुंचे और लाइन को ठीक किया. 3 घंटे बाद ट्रेन छपरा के लिए रवाना हुई. लड़कों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. ट्रेन रुकने के बाद यात्री नीचे उतर आए. इस दौरान ट्रेन करीब 1 घंटे तक वहां खड़ी रही.

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस छपरा के लिए निकली. इसमें कुल 22 डिब्बे हैं. ट्रेन ने करीब 1 किलोमीटर की दूरी तय की थी. 2:36 बजे लोको पायलट को पटरी पर कुछ लड़के डंडे में लाल कपड़ा बांधकर दिखे.
घटना फर्रुखाबाद जंक्शन से फतेहगढ़ स्टेशन के बीच हुआ. दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 7 किलोमीटर है. लोको पायलट अयोध्या प्रसाद ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. इसके बाद नीचे उतरे। उन्होंने युवकों से ट्रेन रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा- पतंग फंसने की वजह से आएचई तार टूट गया है. वह पटरी से भी टच हो रहा है. इस बीच ट्रेन के यात्री भी नीचे उतर आए. ट्रेन में सवार यात्री आयुष कुमार ने कहा- ट्रेन अचान रुक गई। वायर टूट गया है. एक घंटे से ट्रेन रुकी है.
अनिकेत यादव ने कहा- मैंने एक आंटी से दुपट्टा लिया और दौड़कर ट्रेन को रोका. युवक बोला- लाल कपड़ा दिखाकर रोकी ट्रेन ट्रेन रोकने वाले अनिकेत यादव ने कहा- यहां पर पतंग कटकर आई और तार में उलझ गई. गोल-गोल घूमती रही. पतंग का अगला हिस्सा तार पर लगा तो वो टूट गया. मैं थोड़ी दूर पर खड़ा था. तभी मुझे ट्रेन की आवाज सुनाई दी. मैंने पास की एक आंटी से उनका दुपट्टा लिया. इसके बाद सामने से आ रही ट्रेन को दिखाया. ट्रेन पहले धीमे हुई फिर रुक गई. फर्रुखाबाद से कन्नौज जा रहे बबलू ने बताया- जानकारी मिली है कि आगे तार टूटा हुआ है. उसकी वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी गई है. जब ट्रेन रुकी तो अचानक से झटका लगा.

1 किलोमीटर तक ट्रेन को उल्टा फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया. सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. कर्मचारियों ने लटक रहे तार को ऊपर कराया और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया. करीब एक घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही. इसके बाद उसे वापस फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन लौटा दिया गया. ट्रेन उल्टा ही फर्रुखाबाद स्टेशन तक गई. रेलवे द्वारा ओएचई तार की मरम्मत करने के बाद 5:30 बजे ट्रेन को छपरा के लिए रवाना कर दिया गया. साथ ही मामले की जांच की जा रही है कि पतंग कैसे तार में उलझी और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई.
















Leave a Reply