यूपी विधानमंडल में बजट सत्र का आज 5वां दिन है. विधानसभा में सदन शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही टोका-टोकी करने से अध्यक्ष सतीश महाना भाजपा विधायक केतकी सिंह पर भड़क गए. उन्होंने कहा- आप बैठिए. सदन चलाना मेरा काम है.
गुस्से में उन्होंने हेडफोन निकालकर फेंक दिया. 10 मिनट के लिए सदन स्थगित करके कुर्सी से उठकर चले गए. वापस आए तो उन्हें मनाने के लिए वित्त मंत्री खन्ना ने दो शायरी पढ़ी. वहीं कांग्रेस विधायक आराधन मिश्र ने कहा- आप मुस्कुराते अच्छे लगते हैं.
इससे पहले, विधानसभा में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित (रेगुलर) नहीं किया जा सकता है. उनके साथ मनमानी न हो, इसलिए उनके लिए अलग से निगम बनाया गया है. वहीं, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा- 16 साल के बच्चों के लाइसेंस बनाए जा सके, इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी है. अगर केंद्र से अनुमति मिली तो 50 सीसी तक की गाड़ी का लाइसेंस बनाया जाएगा.
वहीं, विधान परिषद में बदायूं में एक शिक्षक के निलंबन को लेकर मंत्री संदीप सिंह को सभापति ने नसीहत दी. कहा- अधिकारी को बचाने का प्रयास न करें, वरना आप फंस जाएंगे। ये सदन है. दरअसल, शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने एक मामला उठाया था, जहां एक प्रधानाध्यापक को बिना स्पष्टीकरण के निलंबन कर दिया था.
















Leave a Reply