पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप और अल्प्राजोलम टेबलेट्स के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए ₹25,000 के इनामी अभियुक्त सुमित केसरवानी को गिरफ्तार कर लिया है.
डीसीपी श्रवण कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मैसर्स बालाजी मेडिकल स्टोर (देवनगर) से लगभग 2,100 बोतलें कोडीन युक्त कफ सिरप (Phenycpik-T) और 10,800 अल्प्राजोलम गोलियां (Calmpik 0.5) बरामद की गईं. अभियुक्त द्वारा बिना वैध अभिलेखों, स्टॉक रजिस्टर और डॉक्टर के पर्चे के इन दवाओं का अवैध व्यापार किया जा रहा था.
अभियुक्त ने साक्ष्य मिटाने के लिए कंप्यूटर डेटा भी हटा दिया था. गिरफ्तार अभियुक्त सुमित केसरवानी पहले से कई मामलों में संलिप्त रहा है.
















Leave a Reply