IIT कानपुर में वैलेंटाइन डे पर मंगेतर से झगड़े के बाद किया सुसाइड, बोली- मरने जा रही

Spread the love

IIT कानपुर में शनिवार को युवती का शव फंदे पर लटकता मिला. जूनियर टेक्नीशियन युवती वेलेंटाइन डे पर सुबह अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी. तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. युवती ने कहा कि मैं जान देने जा रही. फिर कॉल कट कर दी.

मंगेतर ने अपने एक साथी को जब तक रूम में भेजा तब तक बहुत देर हो चुकी थी. युवती का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला. स्टाफ से सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंची. यहां मौके से एक डायरी मिली है. परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने कमरे की तलाश ली. मंगेतर ने दोस्त को कमरे पर भेजा, लेकिन पहले ही लगा चुकी थी फांसी मूल रूप से झारखंड जादूगोड़ा निवासी अंजू कुमारी (26) पुत्री राज नंदन रविदास IIT में जूनियर टेक्नीशियन पद पर तैनात थी. तीन साल से वह कार्यरत थी. मौके पर जांच करने पहुंचे एडीसीपी कपिलदेव सिंह ने बताया कि अंजू की शादी उड़ीसा के पावर हाउस में तैनात पंकज से तय हो चुकी थी. दोनों की कुछ दिनों बाद सगाई भी होनी थी.

कैंपस में इसी रूम में युवती रहती थी. पुलिस ने कमरे की तलाश ली.

शादी तय होने के बाद से दोनों के बीच कॉल पर बात होने लगी थी. रोज की तरह वैलेंटाइन डे की सुबह भी अंजू अपने मंगेतर पंकज से बात कर रही थी. इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मंगेतर ने चिल्लाकर डांट दिया. इस दौरान उसने अपने मंगेतर से कहा कि अब वह फांसी लगाकर जान दे देगी और कॉल कट दिया.

इसके बाद पंकज ने आईआईटी कैंपस में रहने वाले अपने दोस्त सूरज को कॉल किया. सूरज कहीं बिजी था तो उसने अपने भाई सुरेश को अंजू के रूम पर भेजा। सुरेश दौड़कर रूम पर पहुंचा तो देखा कि तरवाजा बंद था, लगातार कॉल और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं मिला तो वॉर्डन को जानकारी दी.

कमरे में पुलिस को डायरी और कुछ पन्नों के टुकड़े मिले हैं, जिनसे सुसाइड की वजह का पता चल सकता है.

सुरेश और वॉर्डन ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रूम का दरवाजा तोड़ दिया. भीतर जाकर देखा तो अंजू का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था. फंदा काटकर उसे आईआईटी कैंपस के अस्पताल ले गए, जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *