पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में एक रिटायर फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और नाबालिग बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. डबल मर्डर के बाद वह बाइक से रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली.

सोमवार को हुई यह घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के बखरिया गांव की है. मृतक फौजी की पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया यह लग रहा कि फौजी ने पहले पत्नी और बेटे को मारा और फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी. हालांकि, फौजी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद आत्महत्या क्यों की, वजह अभी सामने नहीं आ सकी है.
पुलिस के अनुसार, फौजी ने पहले पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या की, फिर ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी.
सुसाइड की सूचना देने पुलिस घर पहुंची तो वहां दो लाशें मिली पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि कठोगर-इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया. पुलिस पहुंची, उसके जेब में मिले आधार कार्ड और बाइक नंबर के आधार पर पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई. पुलिस चेतराम के घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से खुला था. आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया. पुलिस घर के अंदर गई तो पत्नी सुनीता वर्मा (40) और नाबालिग बेटे दीप (16) का शव पड़ा था। पास में डबल बैरल बंदूक पड़ी थी.

पुलिस जब फौजी की सुसाइड की सूचना देने घर पहुंची तो अंदर दो लाशें देखकर हैरान रह गई. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पति ने पत्नी और बेटे की हत्या के बाद सुसाइड की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए: पुलिस सुसाइड की सूचना देने घर पहुंची तो वहां दो लाशें मिली एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया- सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि कठोगर-इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया. पुलिस पहुंची, उसके जेब में मिले आधार कार्ड और बाइक नंबर के आधार पर पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई. पुलिस चेतराम के घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से खुला था। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया. पुलिसवाले घर के अंदर गए तो पत्नी सुनीता वर्मा (40) और बेटे दीप (16) का शव पड़ा था। पास में डबल बैरल बंदूक पड़ी थी.

कठोगर-इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास पड़ा चेतराम पासवान का क्षत-विक्षत शव.
रात में पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था: पुलिस के अनुसार, फौजी ने पहले पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या की, फिर ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी. रात में पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था. पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में पति द्वारा पत्नी और बेटे की हत्या के बाद सुसाइड की आशंका जताई जा रही है. आसपास के लोगों ने बताया कि चेतराम पासवान रिटायर होने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे. देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. चार महीने पहले ही चेतराम ने घर बनवाया था. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.
















Leave a Reply