पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो लोगों ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और उनके हाथ से डीजल की बोतल छुड़वा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ में उनकी पहचान पदम सिंह और मोती सिंह के रूप में हुई है. दोनों नौबस्ता स्थित आवास विकास क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि मूल रूप से कानपुर देहात के मैथा के निवासी भी हैं.
दोनों ने पुलिस को बताया कि नौबस्ता आवास विकास में उनकी जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है. इस संबंध में उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. आरोप है कि लगातार अनदेखी से परेशान होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
















Leave a Reply