1.5 करोड़ जमा करके भी आज जेल से बाहर नहीं आएंगे राजपाल यादव, ये है वजह

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 11 दिन के भारी तनाव के बाद आज 16 फरवरी को आखिरकार राहत भरी सांस ली. 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में एक्टर को दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 फरवरी को हुई सुनवाई में 18 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत दी है. ये जमानत एक्टर को उनकी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए मिली है.

कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद एक्टर को आज की रात भी तिहाड़ जेल में काटनी पड़ेगी. इसकी वजह उनके वकील ने बेल बॉन्ड बताई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बेल बॉन्ड नहीं भर पाने की देरी होने की वजह से राजपाल यादव को आज 16 फरवरी की रात भी तिहाड़ जेल में बितानी होगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *