कानपुर पहुंचे पंकज सिंह, बोले- ‘अखिलेश 2027 की हार से पहले मुंह छुपाने का अभ्यास कर रहे’

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह मंगलवार को कानपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. बीजीपी युवी मोर्चा कानपुर बुन्देलखण्ड द्वारा शहर के एसएन सेन डिग्री कालेज में उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में शिक्षा और युवाओं के लिए किये गए प्रावधानों के बारे में कार्यकर्ताओं और छात्राओं को बताया.

पंकज सिंह ने कहा कि आज भारत की पहचान दुनिया में झुकने वालों की नहीं, बल्कि सिर उठाकर जवाब देने वाले देश के रूप में बन चुकी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जवाब दिया गया.

उससे देश की शक्ति और संकल्प का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा है. साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने का काम किया है.

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि आज भारत तेजी से मजबूती के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.

फार्म-7 और एसआईआर पर विपक्ष पर निशाना: उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव फार्म-7 का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 2027 में संभावित पराजय के बाद मुंह छिपाने का अभ्यास अभी से कर रहे हैं. पंकज सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष हमेशा लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का काम करता है.

उन्होंने कहा कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है तो ईवीएम पर सवाल नहीं उठाता, लेकिन हारने के बाद चुनाव आयोग और ईवीएम को कटघरे में खड़ा करता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण अभियान) पहले भी कई बार हुआ है और इस बार भी उसी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है.

बजट में युवाओं के लिए प्रावधान: बजट पर बोलते हुए पंकज सिंह ने कहा कि सरकार ने सभी क्षेत्रों के लिए प्रावधान किए हैं. युवाओं को स्किलफुल बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंफ्रास्ट्रक्चर और गांवों के विकास तक हर क्षेत्र को बजट में प्राथमिकता दी गई है.

संगठन में संभावित बदलाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा कि आगे कैसे और क्या बदलाव किए जाएंगे.

छात्राओं से कही ये बात: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने युवा संवाद कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा यह याद रखना चाहिए कि यदि कोई बात ऐसी है जिसे अपने माता-पिता से छुपाना पड़े, तो समझना चाहिए कि ‌‌‌वो रास्ता हमारे लिये गलत है.

उन्होंने कहा, “जो रास्ता ऐसा हो जिसे अपनाने में माता-पिता से कुछ छुपाना न पड़े, वही हमारे भविष्य के लिए बेहतर और सुरक्षित होता है। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सही निर्णय लेने को कहा।

डील और टैरिफ के आगे नहीं झुका भारत: पंकज सिंह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया भारत है, जो विश्व के किसी भी देश के सामने झुकने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि जब ट्रेड डील या टैरिफ जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई, तब भी भारत ने अपने हितों से समझौता नहीं किया.

नया भारत सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भारत है. अब हमारा देश किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। हम ऐसा भारत बना रहे हैं जो किसी भी देश पर निर्भर न रहे, बल्कि आत्मनिर्भर बने.

कार्यक्रम के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्रिय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी और जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शिवांग मिश्रा के साथ अन्य बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *