बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव जेल से छूटने के बाद पहली बार डांस करते दिखे. वह भतीजी की शादी में शामिल होने अपने घर शाहजहांपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने परिवार की महिलाओं के साथ जमकर डांस किया. राजपाल के डांस का वीडियो भी सामने आया है.
एक्टर राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की आज यानी गुरुवार को शादी है. बारात नोएडा से आ रही है. पैतृक गांव कुंडरा में घर पर बुधवार को संगीत का प्रोग्राम था. राजपाल यादव दो दिन पहले ही तिहाड़ जेल से छूटे हैं.
11 दिन जेल में रहे राजपाल: राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में 11 दिन तक तिहाड़ जेल में रहे थे. रिहा होने के बाद बुधवार को वह कुंडरा स्थित अपने घर पहुंचे, जहां प्रशंसकों, ग्रामीणों और परिवार वालों ने उनका स्वागत किया. भतीजी के संगीत प्रोग्राम के बाद वह नोएडा के लिए रवाना हुए.
पिछले काफी समय से राजपाल के परिवार में उनकी भतीजी की शादी की तैयारियां चल रही थीं. गुरुवार को उनकी भतीजी की शादी है, जिसके लिए बुधवार शाम से रस्में शुरू हो गईं. एक्टर के घर लौटने के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है.
बुधवार शाम को राजपाल यादव ने परिवार के साथ खूब डांस किया. सामने आए वीडियो में परिवार की महिलाएं और बच्चे भी घेरा बनाकर डांस करते दिख रहे हैं. दो दिन पहले तक गांव में मायूसी छाई थी क्योंकि राजपाल यादव जेल में थे, लेकिन अब पूरे गांव में जश्न का माहौल है.

एक्टर राजपाल यादव सिपाही को सेल्फी के लिए सही एंगल बताते दिखे.
शाहजहांपुर के कुंडरा गांव में राजपाल यादव का आलीशान मकान है. यहां उनके बड़े भाई श्रीपाल और उनका परिवार रहता है.
















Leave a Reply