यूपी के CM योगी के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है. इस दौरान उन्होंने यामानाशी में मैग्लेव ट्रेन से यात्रा की। 600 किमी रफ्तार वाली हाईस्पीड मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलती है.
इससे पहले टोक्यो से यामानाशी जाते वक्त योगी ने जापान में रहने वाले भारतीय परिवारों से मुलाकात की. भारतीय मूल के लोगों और बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताया. बच्चों ने सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. बच्चों ने योगी को मंत्र सुनाए. सीएम ने बच्चों को चॉकलेट दीं.
योगी ने अपने X अकाउंट पर इस मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया. इसमें एक महिला योगी से बातचीत करते दिखाई दे रही है. भारत के प्रति अपने लगाव के बारे में बता रही है. उसने अपने बच्चे को योगी से मिलाया. बच्चे ने योगी को शिव मंत्र ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं…’ सुनाना शुरू किया. मंत्र पूरा करने में बच्चा जब अटका तो योगी उसे पूरा किया.
योगी यामानाशी पब्लिक स्कूल भी पहुंचे. बच्चों से बातचीत की. उन्हें तोहफे दिए. इसके बाद योगी ने यामानाशी हाइड्रोजन फैसिलिटी P2G (पावर-टू-गैस) सिस्टम की साइट विजिट की. रिसर्च फैसिलिटी के फंक्शन को समझा. यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. यूपी इंवेस्टमेंट रोडशो के तहत निवेशकों से बात की.















Leave a Reply