भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता खानचंद्र सिंह ( Khanchandra Singh) का स्टेज-4 लिवर कैंसर से जंग के बाद निधन हो गया. टी20 वर्ल्ड कप के बीच यह खबर सामने आने से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है.
रिंकू सिंह के पिता पिछले कुछ समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. हाल में ही उनको हालत गंभीर होने पर ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार उन्होंने अंतिम सांस ली. पिता के निधन की खबर सुनकर रिंकू सिंह चेन्नई से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं.
अस्पताल ने की पुष्टि यथार्थ हॉस्पिटल के पीआरओ ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता ने आज (27 फरवरी) सुबह 5 बजे यथार्थ हॉस्पिटल-ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आखिरी सांस ली.
















Leave a Reply