लखनऊ में शिया महिलाएं खामेनेई की मौत पर रोयीं, यूपी से खाड़ी देशों की सभी फ्लाइट कैंसिल

Spread the love

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद लखनऊ में प्रदर्शन शुरू हो गया है. शिया समुदाय के हजारों लोग सड़क पर उतर आए. महिलाएं और पुरुष रोते दिखाई दिए. प्रदर्शकारियों ने खामनेई जिंदाबाद और अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए.

एक महिला ने चिल्लाते हुए कहा- “जिनकी नस्लों में धोखा और गद्दारी है, उन्होंने खामेनेई को धोखे में मारा. खामेनेई मेरा शेर था, कयामत तक रहेगा. एक मरेगा, हजार खामेनेई आएंगे. लानत है अमेरिका और इजराइल पर. इनकी नस्लें गद्दार-धोखेबाज हैं.”

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से तीन दिवसीय शोक की घोषणा कर दी गई है. बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनेंगे. अयातुल्ला खामनेनी के नाम पर रोजाना मजलिस (शोकसभा) का आयोजन किया जाएगा.

लखनऊ से आज सऊदी अरब जाने वाली सभी फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं. दुबई और रियाद की 2-2 फ्लाइटें, जबकि मस्कट, अबू धाबी, दम्माम और शारजाह की 1-1 फ्लाइट कैंसिल की गई है। वहीं, वाराणसी एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली 2 फ्लाइटें भी 4 मार्च तक के लिए रद्द कर दी गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *