रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मकनपुर गांव के समीप खेतों से सटे एक तालाब में अज्ञात युवती का शव उतरता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची हुसैनगंज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया.
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मौके की स्थिति को देखते हुए युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. शव कई घंटे पुराना बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply