चंद्र ग्रहण के कारण पूरे दिन नहीं होंगे बाबा आनंदेश्वर के दर्शन, मंगला आरती के बाद बंद हो जाएंगे कपाट

Spread the love

चंद्र ग्रहण के चलते तीन मार्च को कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. मंदिर प्रशासन ने रविवार को इसकी सूचना जारी की. सूतक काल को ध्यान में रखते हुए भोर 4:30 बजे होने वाली मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. भक्त केवल मंगला आरती के समय ही बाबा के दर्शन कर सकेंगे. चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे प्रारंभ होकर शाम 6:48 बजे समाप्त होगा.

कानपुर में चंद्रोदय शाम 6:00 बजे होगा, जिससे ग्रहण का प्रभाव लगभग 48 मिनट तक रहेगा. ग्रहण पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र एवं सिंह राशि में लगेगा और संपूर्ण भारत में दिखाई देगा. ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिर परिसर की शुद्धि और साफ-सफाई की जाएगी.

इसके बाद बाबा आनंदेश्वर का विधिवत जलाभिषेक और पूजन कराया जाएगा. शाम 7:30 बजे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट फिर खोले जाएंगे. शाम की भोग आरती के बाद कपाट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद फिर से दर्शन की व्यवस्था रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *