कानपुर के चकेरी में दो युवकों के साथ रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, दोनों फरार

Spread the love

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में लिवइन में रह रही 32 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई. बृहस्पतिवार रात हुई वारदात के बाद उसके साथ रहने वाला युवक कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया. दो दिन तक महिला के नजर नहीं आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. देवरिया से पहुंची मां ने शव की शिनाख्त की.

महिला करीब 20 दिन पहले ही स्वर्ण जयंती विहार में किराये पर रहने आई थी. उसकी शादी पहले उन्नाव निवासी युवक से हुई थी, लेकिन बाद में तलाक हो गया था. इसके बाद वह एक युवक के साथ लिवइन में रहने लगी. इस बीच एक अन्य युवक का भी उसके घर आना-जाना था. महिला के दोनों युवकों के साथ संबंध थे. किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था और इस संबंध में मुकदमा चल रहा था. वारदात के बाद दोनों युवक फरार हैं. पुलिस हत्या के पीछे की वजह और दोनों युवकों की भूमिका की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *