कानपुर में 21 केंद्रों पर PET का आयोजन: मेटल डिटेक्टर से जांच व तलाशी के बाद मिल रही एंट्री

Spread the love

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली के लिए रविवार को कानपुर के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया. केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की कतारें लगवाई गईं. जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, कल्याणपुर और खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, हरजिंदर नगर में कड़ी तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया.

बाल व जूते भी हो रहे चेक: परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच के साथ बालों और जूतों की भी तलाशी ली जा रही है. परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है. परीक्षा केंद्रों के बाहर एक बैनर लगा है, जिसमें बताया गया है कि केंद्र के भीतर किन चीजों को ले जाने में प्रतिबंध है.

9288 अभ्यर्थी हैं पंजीकृत: दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए शहर में कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें करीब 9,288 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में कई अभ्यर्थी बाहर जिले से भी आए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *