कानपुर के नौबस्ता में बेकरी में आग लगी, 30 मिनट में पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

Spread the love

कानपुर के नौबस्ता स्थित हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेकरी में आग लग गई. सुबह 7:40 बजे मिनी कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि धोबिन पुलिया के पास 264 पुरानी बस्ती, हमीरपुर रोड स्थित एसएसडी किंग बेकरी में आग धधक रही है. सूचना मिलते ही फजलगंज फायर स्टेशन से गाड़ी संख्या 0564 मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जनहानि नहीं: करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस दौरान किदवई नगर फायर स्टेशन से गाड़ी संख्या 0237 भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग नियंत्रित हो चुकी थी. आग से बेकरी में नुकसान हुआ है, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *