गोरखपुर में बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत हो गई. छात्र होली पर दोस्त के घर गया था. रात में खाना खाकर हॉस्टल जा रहा था. ओवरब्रिज पर फॉर्च्यूनर ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र हवा में उछला और 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गया. आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई. लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने छात्र को रेलिंग से नहीं उतारा.

30 मिनट शव रेलिंग से लटका रहा. इसके बाद राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और छात्र को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र की मौत के बाद उसका दोस्त अस्पताल पहुंचा. शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगा और कहने लगा डॉक्टर साहब, मेरे दोस्त को जिंदा कर दीजिए.
हादसे के बाद प्रॉपर्टी डीलर गोल्डेन साहनी फॉर्च्यूनर लेकर फरार हो गया. पुलिस ने एक घंटे बाद उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया. संतकबीरनगर के रहने वाले 22 साल के आकाश पांडेय बीआरडी मेडिकल कॉलेज के MBBS थर्ड ईयर के छात्र थे. घटना बुधवार रात 10 बजे शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर हुई.















Leave a Reply