परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी IAS, शामली की आस्था जैन ने पायी 9वीं रैंक

Spread the love

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है. इसमें यूपी के शामली की 23 साल की आस्था जैन को 9वीं रैंक मिली है. आस्था ने 2024 में UPSC क्वालीफाई किया था. 131 वीं रैंक पाकर वो IPS बनी थीं. हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग से छुट्‌टी लेकर सिविल सर्विसेस की पढ़ाई की और सेल्फ स्टडी के पर यह मुकाम हासिल किया.

आस्था का परिवार कांधला में रहता है. उनके पिता किराने की दुकान चलाते हैं. मां हाउस वाइफ हैं. परिवार में तीन बहनें और एक भाई है. इनमें आस्था दूसरे नंबर पर हैं. बड़ी बहन डॉक्टर हैं, जबकि तीसरे नंबर की बहन भी MBBS कर रही है. IPS बनने से पहले आस्था ने कुछ समय के लिए दिल्ली में कोचिंग भी की थी. इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी की.

मां ममता को आस्था के रिश्तेदारों ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई.

मां ममता जैन ने बताया- बेटी इससे पहले भी 2 बार यूपीएससी क्वालीफाई कर चुकी है. पहले प्रयास में उसने 131वीं रैंक पाई थी. दूसरे प्रयास में 186वीं रैंक पाई. अब तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया में 9वीं रैंक आई है.

यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में यूपी के 50 से ज्यादा छात्र सिलेक्ट हुए हैं. गोंडा के कार्तिकेय सिंह की 269वीं रैंक, लखनऊ के आदर्श पांडेय की 347वीं रैंक और जौनपुर के शुभम सिंह चंदेल की 378वीं रैंक आई है. 5 साल में यूपी के 95 छात्र IAS बने हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *