हापुड़ नगर निगम के निकम्मेपन के चलते बाइक सवार बच्चों संग गिरा खुले नाले में

Spread the love

UP के हापुड़ जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां हापुड़ की पिलखुवा नगर पालिका परिषद अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा एक बाइक सवार और उसके दो बच्चों को भुगतना पड़ा. बाइक सवार अपने दो बच्चों सहित पिलखुवा क्षेत्र के मैंन बाजार में खुले नाले में गिर गया. आसपास के लोगों ने जब बाइक सवार को उसके दो बच्चों सहित नाले में गिरता हुआ देखा, तो वह तत्काल राहत और बचाव के लिए दौड़ पड़े.  पूरी घटना CCTV में कैद हुई, जिससे नगरपालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है.

लोगों की तत्परता से बची जानें: बताया जा रहा है कि नाला काफी गहरा होने के बावजूद बाइक सवार युवक और उसके दो बच्चे ज्यादा गहराई में नहीं जा पाए, उससे पहले ही लोगों ने उन्हें बचा लिया. आनन-फानन में जो पास था वो बचाने के लिए दौड़ा. जैसे तैसे तीनों को बाहर निकाला.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना: हादसे की यह वीडियो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि सड़क के बीचों बीच खुले हुए नाले में व्यक्ति असंतुलित होकर बाइक और अपने बच्चों सहित गिर रहा है. इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर स्थानीय लोगों में पिलखुवा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

निकम्मेपन के चलते खुले कई नाले: कहा जा रहा है कि क्षेत्र में ऐसे कई नाले हैं, जो अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के चलते खुले हुए हैं और यहां आए दिन कोई ना कोई ऐसी घटना होती है, जिससे लोगों की जान पर बन आती है. लेकिन बावजूद इसके नगर पालिका के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां से पल्ला झाड़ लेते हैं. स्थानीय लोगों ने पिलखुवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *